रामपुर कारखाना। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 4.5 लाख रुपये ठग लिया लेकिन विदेश नहीं भेजा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवास रमेश कुमार सिंह ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि वह उसके भाई अनिल सिंह और परिचित विजय प्रताप सिंह निवासी पड़री मैनपुरवा, थाना-हाटा बेरोजगार हैं। नौकरी की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात रंजीत कुमार पटेल निवासी सकरापार बुजुर्ग, थाना रामपुर कारखाना जिला-देवरिया से हुई।
आरोप है कि रंजीत ने तीनों लोगों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा दिया। उसने प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये टिकट, वीजा, आदि के मद में खर्च के लिए लिया। तीनों ने उसे अकाउंट और नगद मिलाकर 4,58,000 रुपये दे दिए। बाद में वह टिकट और वीजा देने में हीलाहवाली करने लगा। 30 मार्च 2025 को वह लोग रुपये वापस मांगने रंजीत पटेल के घर पहुंचे तो आरोपी ने दो लोगों के साथ मिलकर हाथापाई की।
कोर्ट के आदेशानुसार रामपुर कारखाना पुलिस ने रमेश कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी रंजीत कुमार पटेल, मुन्नी देवी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ अभिषेक कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।