दुदही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दुदही ब्लाॅक इकाई से जुड़े शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें चयन वेतनमान की लंबित मामलों के निस्तारण समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। शिक्षकों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें समय रहते पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
दुदही बीईओ रीता गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों की अगुवाई कर रहे ब्लाॅक संयोजक उदय सिंह ने कहा कि सितंबर 2015 की 29000 भर्ती और नवंबर 2015 की 72825 भर्ती के शिक्षकों के दस वर्ष पूर्ण होने के बावजूद उनका चयन वेतनमान अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है। शासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू की है, जिसके तहत बीईओ कार्यालय को प्रत्येक शिक्षक की सेवा पुस्तिका अपडेट कर चयन वेतनमान की पत्रावली ऑनलाइन बीएसए कार्यालय भेजनी है, लेकिन दुदही ब्लॉक से अब तक एक भी पत्रावली प्रेषित नहीं की गई है। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगें निर्धारित अवधि में पूरी नहीं की गई, तो बीईओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान जिला मंत्री आशीष मिश्र, रवि गुप्ता, सिद्धार्थ यादव, धर्मेंद्र यादव, नीरज मौर्य, प्रशांत भारती, मनोहर पटेल, सुनील कुमार, शिवशंकर तिवारी, रजनीश गुप्ता, गगन राय, रवि आर्य, विनोद गौतम, अमरनाथ सिंह, अमरनाथ मौर्य, परमहंस कुमार, उमेश सिंह, सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।