गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग पर शनिवार की शाम गन्ना लदे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के घोरठ निवासी विनय (25 वर्ष) व नागेंद्र (20 वर्ष) बाइक से सेवरही गए हुए थे। वापस लौटते समय अभी वह गुरवलिया के पास गोबरही तक पहुंचे ही थे कि सामने से गुरवलिया गन्ना तौल केंद्र से गन्ना लेकर आ रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क के किनारे जा गिरे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को सरकारी एंबुलेंस से सेवरही सीएचसी भेजा। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।