फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार
विज्ञापन

भटनी। नगर के हतवा निवासी युवक ने एसपी को पत्र लिखकर गैरइरादतन हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाई है। स्थानीय पुलिस पर रुपये लेकर विवेचना में आरोपितों का नाम निकालने का भी आरोप लगाया है। एसपी ने इसकी जांच एसओ भटनी को सौंपी है।
विज्ञापन

भटनी नगर के हतवा वार्ड में पांच फरवरी को बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने शांति देवी को मारपीट कर घायल कर दिया था। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस चार आरोपितों को जेल भेज दिया जबकि दो आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है और पीड़ित परिवार से केस खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मृतक के पुत्र गुड्डू ने शनिवार को एसपी को पत्र लिख कर शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की गुहार लगाई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओ को जांच सौंपी है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कर जल्द इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें