फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदा​धिकारी
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर प्रवीण कुमार को सौंपा गया। इसमें श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं, दान एवं सोने-चांदी के प्रबंधन में हुई गड़बड़ियों, चोरी तथा घोटाले के आरोपों ने करोड़ों श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। श्रीराम मंदिर देश की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा जांच में आरोपी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, अब्दुल जब्बार, जुलेखा खातून, नागेंद्र शुक्ला, संजीव कुमार मिश्रा, वरुण राय, शहनाज जफर, मिर्जा खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें