फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएमओ ने महेन पीएचसी का किया निरीक्षण, अवकाश पर थे चिकित्सक

Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल गुप्त ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर अधिकांश चिकित्सक अवकाश पर मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अनिल गुप्त अचानक महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां अधिकारी को देख कर्मी अपनी-अपनी जगह पर मुस्तैद हो गए।
सीएमओ ने अस्पताल में तैनात चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य कर्मियों के अनुपस्थिति पर नाराजगी जताया। हालांकि मौके पर डॉ.मेराज ओपीडी देख रहे थे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर आदि का जांच किया। तत्पश्चात परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर डॉ.एसपी गुप्त, विनोद गुप्त, , धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें