पटखौली गांव में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के पटखौली गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी।
पटखौली गांव के विकास यादव की पत्नी मीना देवी (23) की कमरे में लाश मिली। परिजनों के अनुसार, रात में भोजन के बाद वह सो गई। सुबह बिस्तर पर शव मिला। उसके पति विकास एक सप्ताह पूर्व रोजगार के लिए नेपाल गए हैं। वह टैंकर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ससुरालियों के अनुसार, महिला के पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई। घर वाले दाह संस्कार की तैयारी में थे कि पुलिस पहुंच गई। विवाहिता का मायका बरहज थाना के विशुनपुर गांव में है। कोतवाल ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।