फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ßæãUÙ ·¤è ¿ÂðÅU âð ÕãUÙ ·¤è ×õÌ, Öæ§ü ƒææØÜ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

देवरिया। खुखुंदू चौराहे पर मंगलवार को कार की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बिहारी गांव निवासी कमलेश यादव (22) मंगलवार की सुबह अपनी बीमार बहन प्रियंका यादव (26) को बाइक से लेकर जिला मुख्यालय के लिए निकले। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित खुखुंदू थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहे के पास पीछे से आई वैन ने चपेट में ले लिया। दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों के बारे में पुलिस और परिजनों को सूचना देकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रियंका को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई की हालत भी गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें