फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत, कोहराम
विज्ञापन

कपरवार। पश्चिमपुरा निवासी और मजदूर रमाकांत प्रसाद (55) की नौका टोला के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमाकांत के मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार को अपनी पुत्री सुनीता के घर करोहियां गए थे, जहां से वह वापस गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

बृस्पतिवार देर शाम नौकाटोला के समीप कपरवार पश्चिमपुरा निवासी रमाकांत की साइकिल एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बरहज सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन जिन्हें रास्ते से वापस लेकर घर चले आए। सूचना पर चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि पुत्री सुनीता के ससुराल करोहियां में मकान निर्माण हो रहा है। जहां वह गए हुए थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें