सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी छोटे लाल उर्फ रामप्रवेश (28) जिला मुख्यालय स्थित एक कार्यालय में काम करते थे। शुक्रवार की रात काम से करीब 11.30 बजे घर जा रहे थे। सोनहुला रामनगर के समीप किसी वाहन की चपेट आ गए। आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि युवक अचेतावस्था में पड़ा है। लोगों ने हिलाया-डुलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता देवी बेटी अंकिता, आंसू व बेटा सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।