फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पकड़ी वीरभद्र के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पकड़ी वीरभद्र के किशोर की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के मानवेंद्र राय (17) बाइक की चपेट में आने से शनिवार देर रात मौत हो गई। वह अपनी दादी व चाची के साथ सड़क पर टहल रहे थे। हादसे के बाद बाइक सवार युवक बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के रहने वाले बृजेंद्र राय के पुत्र मानवेंद्र राय शनिवार की रात में करीब नौ बजे भोजन करने के बाद दादी केदली देवी व चाची रीमा देवी के साथ मुख्य सड़क पर टहल रहे थे। देसही देवरिया की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। मानवेंद्र और उनकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र राय को मृत घोषित कर दिया। रीमा का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। रीमा के अनुसार, एक बाइक पर दो युवक सवार थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानवेंद्र के पिता रोडवेज में चालक हैं। बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। दादा मतई प्रसाद (रिटायर शिक्षक), पिता बृजेंद्र राय व माता श्यामवती देवी, बहन विजय लक्ष्मी, दुर्गावती व छोटे भाई शिवेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ महुआडीह राममोहन सिंह ने बताया कि पकड़ी वीरभद्र गांव में सड़क हादसे में मानवेंद्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें