फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

तरकुलवा/बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में बुधवार को मकान के नींव की ढलाई के समय हाईटेंशन तार से सरिया छू जाने से मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी पलकधारी के निर्माणाधीन मकान के नींव की बंधाई का कार्य चल रहा था। इसमें गांव के रामप्रवेश सिंह (50) मजदूरी का काम कर रहे थे। वह नींव की ढलाई में सरिया लेकर बांधने गए। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सरिया सट गई। वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पत्नी बाल केसिया देवी दहाड़ मार कर रोने लगी। बेटे राकेश (12), कृष्णा (10) व राजन (8) का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें