फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

तरकुलवा। खेत में हैंडपंप गड़वाते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में पाइप आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया के शेखपुरा टोला की है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। गांव के कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया के टोला शेखपुरा निवासी नजीर (22 वर्ष) शुक्रवार को अपने खेत में हैंडपंप गड़वा रहा था। उसने हैंडपंप का पाइप ऊपर उठाया तो हाईटेंशन तार से संपर्क हो गया। युवक की मौत से घर कोहराम मच गया। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं होने पर पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें