फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध के नीचे पेड़ की डाल से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तटबंध के नीचे पेड़ की डाल से लटका मिला शव
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा मिश्र में शुक्रवार को छोटी गंडक नदी के तटबंध के नीचे पेड़ की डाल से लटका 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शौच के लिए गए लोगों ने गांव के राजेंद्र गौड़ का शव लटका देख सूचना परिवार वालों को दी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
सूचना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी चंद्रावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र छह पुत्रों और दो पुत्रियों के पिता थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते था। गांव वालों के अनुसार परिवार में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। उनका बड़ा पुत्र सुरेंद्र उर्फ सन्नी नेपाल में रहता है। दूसरा अभिषेक उर्फ मनी राजस्थान में रहता है। एक माह पहले घर आया था। तीसरा पुत्र अनुभव उर्फ टेनी और पांचवां दीपक उर्फ टुल्लू दोनों राजस्थान में रहते हैं। दो पुत्र राहुल और सूरज उर्फ गुल्लू घर पर रहते हैं। दो पुत्रियां कविता और सरिता हैं। केवल बड़ा पुत्र सुरेंद्र उर्फ सनी की शादी हुई है। पिता की असमय मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें