देवरियि जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की बेवफाई से आहत एक महिला गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। हालत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली के सकरापार गांव निवासी शंभू प्रसाद की बेटी किरन सिंह की शादी भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक दोनों के रिश्ते अच्छे चले लेकिन बाद में चलकर दोनों के बीच दरार पैदा हो गई।
पिता का आरोप है कि अखिलेश कुमार सिंह पारिवारिक विवाद को लेकर उनकी बेटी किरन सिंह को प्रताड़िता करता था। बिना उसकी रजामंदी के दूसरी शादी रचा ली। इस कारण किरन सदमे में आकर बीमार पड़ गई। इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।