फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान छात्र की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। पिपरहिया भरत राय में मारपीट में घायल किशोर की मंगलवार रात में जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले किशोर बरामदे में बैठा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

पिपरहिया भरत राय गांव निवासी ओम पांडेय (14) वर्ष पुत्र स्व. नागेंद्र 27 अगस्त को बरामदे में बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान दिव्यांग महिला का उपहास करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। तभी ओम को कुछ लोगों ने पेट में मार दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन नजदीक के प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कर घर लेकर चले गए। मंगलवार की आधी रात को ओम की हालत खराब हो गई। परिजन किशोर को लेकर जिले अस्पताल पहुंचे। जहां रात में करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृत 11वीं कक्षा का छात्र था। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि दूसरी तरफ से मामले में पिपरहिया भरत राय गांव निवासी उदय भान पांडेय की तहरीर पर तीन लोगोें के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई है। छात्र की मौत की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें