फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता के पति की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। 15 दिन पूर्व घर से नाराज होकर निकले आशा कार्यकर्ता के पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव एक घर के कमरे में मिला। यहां से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से बाइक को बरामद की।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के बिगही गांव निवासी अनिल गोड़ (55) वर्ष करीब 15 दिन पूर्व घर से नाराज होकर निकले थे। शनिवार की रात में करीब नौ बजे उनका शव सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के पास स्थित एक कमरे से मिला। यहां से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तो शव बिस्तर पर पड़ा था। कमरे के पीछे का दरवाजा खुला था और आगे का बंद था। शव की पहचान न होने के कारण मोर्चरी में रखा गया। मौके पर बाइक मिली उसके नंबर के आधार पर पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें