फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचा, मां को भी दी धमकी खोजबीन किए तो कर देंगे तुम्हारी बेटी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बेचा, मां को भी दी धमकी
विज्ञापन

- पीड़ित मां ने थाने में दी तहरीर, आरोपी महिला हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार(देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी को एक महिला ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। उसने शादी कराने के बहाने किशोरी को बेच दिया। किशोरी की मां ने इस आशय की थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि एक युवक ने मां के मोबाइल पर धमकी देकर कहा कि अगर खोजबीन की तो बेटी की हत्या कर देगा। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला एक सप्ताह पहले किशोरी के गांव में आई थी। वह किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई। किशोरी के लापता होने की खबर मिलते ही परिजन उसकी तलाश करते परिजन महिला के घर गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने अपनी बेटी के बेचने की शिकायत की है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन कर बताया कि किशोरी उसके पास सुरक्षित है। यदि उसकी खोजबीन की जाएगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। मोबाइल पर मिली धमकी के बाद परिजन सहमे हुए हैं। मामले की जांच कर रहे एसएसआई नागेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें