सोहनपुर। सोहनपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने देर शाम में थाने गुमशुदगी का मामला दर्ज करा कर खोजबीन में जुट गए। अगले दिन उसका शव बभनान रेलवे स्टेशन पर करमा गांव के समीप मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोहनपुर गांव निवासी संतोष कुशवाहा की पुत्री 11 अगस्त को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। सोमवार को पिता ने बनकटा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसी बीच बभनान परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर करमा गांव के पास एक किशोरी का शव मिला। फोटो के आधार पर परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार किशोरी सेंट थॉमस भाटपार रानी में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह सोहनपुर बाजार में मैथ और फिजिक्स का ट्यूशन करती थी। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा लिखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद