फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खरीदारी करने गए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की खरीदारी करने गए युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गौरीबाजार/देवरिया। शादी की खरीदारी करने निकले युवक का शव शुक्रवार को खलीलाबाद के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। पॉकेट से बरामद क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम लेड़हा निवासी दिनेश भारती (28) दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ दिनों पूर्व वह अपनी शादी के सिलसिले में घर आया था। 16 अप्रैल को तिलक तथा 26 अप्रैल को उसकी शादी तय थी। चार दिन पहले शादी की खरीदारी के लिए दिनेश गोरखपुर गया था। दूसरे दिन से मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने से परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे, परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच शुक्रवार दोपहर में खलीलाबाद कोतवाली ने युवक का शव स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर खलीलाबाद पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दिनेश के रूप में की। देर रात घर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव घर आते ही कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रही थी शादी की तैयारी, घर आया शव
गौरी बाजार। परिजन दिनेश के तिलक की तैयारी कर रहे थे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिजन जिसकी शादी का सपना संजोए थे, उसका शव जब घर आया तो पूरा गांव रो पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें