फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में लापता किशोर का शव उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में लापता किशोर का शव उतराया मिला
विज्ञापन

देसही देवरिया। शाहजहांपुर छोटी गंडक नदी में डूबे किशोर का शव रविवार की सुबह नदी में उतराता देखा गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। विशाल अपने साथियों के साथ शनिवार को स्नान करते समय लापता हो गया था।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के विशाल गुप्ता (17) की तलाश में लगे लोगों ने रविवार की सुबह नदी में उतराया उनका शव देखा। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बरवां मीरछापर पिकेट के पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के तीन साथी दीपक गुप्ता (15) विष्णु विश्वकर्मा (14) व विशाल गुप्ता (17) शनिवार को गांव के समीप छोटी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। तीनों फिसलकर गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दीपक व विष्णु को बचा लिया। विशाल नदी में लापता हो गया था। रविवार सुबह घटनास्थल पर ही उसका शव उतराता मिला। विशाल के पिता इस समय विदेश में हैं। विशाल की मौत से माता प्रमिला देवी, बड़ी बहन काव्यांजलि व भाइयों विनय और विकास का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नदी में लापता विशाल गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें