ईंट-भट्ठे के समीप मिला युवक का शव
तरकुलवा। थानाक्षेत्र के मठिया रत्ती गांव में ईंट-भट्ठे के समीप शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
शुक्रवार की शाम को 4:30 बजे के ईंट-भट्ठे की ओर जा रहे लोगों ने शव की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। शव की शिनाख्त जमुनी गांव के हरिहर प्रसाद (35) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।