फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुची नाले में झाड़ी में फंसा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बकुची नाले में झाड़ी में फंसा मिला महिला का शव
विज्ञापन

मगहरा। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव के पूरब नाले में झाड़ी में फंसा महिला का शव देखा गया। आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बकुची नाले में झाड़ी में फंसा महिला का शव दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लोग शव को दो-चार दिन पुराना बता रहे थे। जबकि महिला की उम्र 40-45 वर्ष आंकी जा रही है। वह लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उसके नाखून रंगे हुए थे। महिला के शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि शव कीी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें