फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरा मिश्र में फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरा मिश्र में फंदे से लटका शव मिला
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र गांव में पीपल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटके अधेड शख्स का शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सलेमपुर कोतवाली के मझौली राज निवासी राजन मिश्रा (55) रामपुर कारखाना के मुंडेरा मिश्र में एक व्यक्ति के घर जाते थे। वह अक्सर गांव के प्राथमिक विद्यालय और मंदिर परिसर में रात में रहते थे। सोमवार की सुबह गांव के वृक्ष के एक डाल से रस्सी का फंदा बनाकर लटके एक व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसआई मानसिंह मौके पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ से लटके व्यक्ति को नीचे उतारा। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में उसकी पहचान मझौली राज निवासी राजन मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें