फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखुंदू के कवलही में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक दिन पहले युवती ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू के कवलही में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक दिन पहले युवती ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कवलही के बगीचे में बुधवार सुबह युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
खुखुंदू गांव निवासी अक्षय राजभर का कवलही गांव में भी आवास है। उनके तीन बेटों में अभिषेक राजभर (20) दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी हैं। परिजनों का कहना है कि अभिषेक पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार को काम पर गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। बुधवार सुबह लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। घटना के बाद माता उर्मिला देवी और दादी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। मौके से पुलिस ने चिलम भी बरामद की है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

पड़ोस की युवती का भी फंदे से लटका मिला था शव
खुखुंदू। एक दिन पूर्व कवलही मोहल्ले में युवती का शव उसके घर में छत के कुंडे से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। बुधवार सुबह युवक का शव उसके घर से उत्तर-पश्चिम कोने पर बगीचे में पेड़ से लटकता मिला है। एक दिन अंतराल पर हुई दोनों घटनाओं से दोनों के परिजन मर्माहत हैं।
आपस में भिड़ गईं दोनों परिवारों की महिलाएं
खुखुंदू। पेड़ से उतारने के बाद पुलिस अभिषेक का शव सील करा रही थी। इसी दौरान एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए युवक और युवती के परिवार की महिलाएं भिड़ गईं। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों को अलग हटाया गया। एक ही तरीके से हुईं घटनाओं से दोनों परिवारों में बौखलाहट है। लोगों का कहना है कि स्थिति सामान्य रखने के लिए पुलिस को लगातार निगरानी करनी पड़ेगी। वैसे पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। मृतक युवक के परिजनों को गांव स्थित आवास पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव नहीं आया घर
खुखुंदू। एक दिन अंतराल पर हुई दो मौतों से गांव में हलचल मच गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर न लाकर सीधे अलग-अलग घाटों पर ले जाया गया।
अभिषेक (20) की मौत के बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। उसको देखते हुए पुलिस ने दोनों परिवारों के मुखिया से बातचीत कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर न लाकर अंतिम संस्कार के लिए सीधे घाट पर ले जाने की बात कही। दोनों परिवारों ने सहमति जताई। ऐसे में युवती का अंतिम संस्कार बैकुंठपुर के छोटी गंडक नदी किनारे और अभिषेक का बरहज के सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दोनों परिवार की महिलाएं शव का अंतिम दर्शन करने के लिए इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें