फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में बेटी की मौत, मां समेत दो घायल

Sun, 11 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के महेन में हुए सड़क हादसे को देखते लोग   स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरहज/मदनपुर। क्षेत्र के महेन गांव के निकट कपरवार मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रेलर और बाइक की टक्कर में रुद्रपुर निवासी सबीना की मौत हो गई। जबकि मां और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों का महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के आजाद नगर वार्ड निवासी सुलेमान राइनी की पुत्री सबीना (19) व उनकी पत्नी आयशा खातून (60) गांव के ही गौसुल आलम (31) पुत्र सत्तार घायल के साथ बाइक से किसी काम से पनिका बाजार जा रहे थे।
लोगों के अनुसार, तीनों बाइक सवार मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन विद्युत उपकेंद्र के निकट पहुंचे थे इसी बीच ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे सबीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौसुल आलम और आयशा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें