फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एडेड विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा नए पोर्टल पर होगा अपलोड

Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 122 एडेड माध्यमिक विद्यालय, 2200 शिक्षक कार्यरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक एडेड विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या सहित अन्य डाटा नए पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी की जा रही है। इन विद्यालयों के शिक्षकों और कक्षा में उनकी उपस्थिति को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इन शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर इधर शासन भी सख्त बना हुआ है।
जिले में वर्तमान में 122 एडेड माध्यमिक विद्यालय हैं इनमें वर्तमान में विभिन्न विषयों के करीब 2200 शिक्षक कार्यरत हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सृजित, कार्यरत एवं रिक्त अध्यापकों इसमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं प्राइमरी अनुभाग में संबद्ध सहायक अध्यापक का आरक्षणवार, विषयवार व श्रेणीवार विवरण निदेशालय स्तर से संचालित डीएसई डॉट यूपीएमएसपी डॉट इडीयू डॉट इन पर एक वेब पेज निर्मित किया गया है। इस पर सात मई तक सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि शिक्षा निदेशक, प्रयागराज के पत्र का भली भांति अवलोकन कर जिले के एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षकों के संबंध में मांगी गई सूचना को निर्मित वेब पेज पर ऑनलाइन अपलोड कर इसकी हार्डकापी कार्यालय को अवश्य उपलब्ध करा दें। हर हाल में यह कार्य आठ मई तक अवश्य पूरा हो जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें