फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोपहर में छाया अंधेरा, आफत लेकर आई बारिश

Tue, 05 May 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को जिले में मौसम फिर खराब हो गया। सुबह 10 बजे तक धूप खिली थी और पुरवा हवा भी बह रही थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक ही काले घने बादल छा गए।
विज्ञापन

अंधेरा इतना घना हो गया कि गाड़ी की हेडलाइट जलानी पड़ी। घरों में भी बल्ब जलाने पड़े। इसके कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन के अलावा बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बादल गरजने व बिजली की कड़क से लोग सहम गए थे।
तेज बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में सड़कें जलमग्न हो गई थीं। सिविल लाइंस में पुराने सरकारी आवासों की तरफ की सड़कों पर पानी भर गया था जो शाम तक धीरे-धीरे निकला।
विज्ञापन

मोहल्लों में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारिश का सबसे अधिक असर उन लोगों पर दिखा, जिनके घर शादी है। बारिश से टेंट वालों का काफी नुकसान हुआ है।
आंधी-पानी से फिर लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति : गौरी बाजार। सोमवार को दोपहर 12 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी।वहीं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
लगन के कारण जगह जगह आयोजित मांगलिक कार्यक्रम को बेमौसम की वर्षात ने प्रभावित किया। एक सप्ताह मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच गौरी बाजार की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
पहले आई आंधी पानी से विद्युत पोल व तार टूटने से तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार तक जैसे-तैसे आपूर्ति बहाल हो पाई थी। तब तक सोमवार दोपहर में फिर मौसम खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
जगह-जगह गिरे पेड़ और उड़े टीन शेड, बिजली ठप : बरहज। तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश में जगह- जगह सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। टीन शेड आदि उड़ने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक काले बादल छा गए। इससे दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया।
कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। दुबौली, बहसुआं में रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सड़क पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। सड़क पर पेड़ के गिरने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
करीब एक घंटे तक सड़क से पेड़ का मलबा नहीं हटाया जा सका था। कपरवार पुलिस चौकी पर लगा टीन शेड उड़ गया। टीनशेड उड़ने के दौरान पुलिस पिकेट पर कोई नहीं था। इसके अलावा भलुअनी, मगहरा, सोनाड़ी, गड़ेर, करूअना, कपरवार, पैना आदि क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है।
मेन सप्लाई बाधित होते से सुबह से ही महेन और मदनपुर के अलावा अधिकांश फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि तेज हवा और बारिश से विद्युत तार और पेड़ गिरने की सूचना मिली है। विभागों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें