फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक से लोग दहशत में आ गए और घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर मदनपुर और महेन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, ताकि बिजली और तेज हवा के कारण किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
अचानक हुई बारिश से कस्बे की मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पानी भरने से यातायात धीमा हो गया और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

बारिश और तेज हर के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपनी दुकानें बंद कर लीं, जबकि लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। मौसम के इस अचानक बदलाव से जनजीवन कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा। भाटपार रानी संवाद के अनुसार सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों व खेतों में जलभराव हो गया। बीआरडी इंटर कॉलेज मैदान, विंध्यवासिनी कॉलोनी, शिव मंदिर, सोहनपार व डोमडीह वार्ड में पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा।
नाला निर्माण के कारण सड़कों पर कीचड़ फैल गया और मालवीय रोड पर दुकानों तक पानी पहुंच गया। लोगों ने नालियों की सफाई न होने का आरोप लगाया, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने नियमित सफाई का दावा किया। भाटपार रानी संवाद के अनुसार सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों व खेतों में जलभराव हो गया। बीआरडी इंटर कॉलेज मैदान, विंध्यवासिनी कॉलोनी, शिव मंदिर, सोहनपार व डोमडीह वार्ड में पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा।
नाला निर्माण के कारण सड़कों पर कीचड़ फैल गया और मालवीय रोड पर दुकानों तक पानी पहुंच गया। लोगों ने नालियों की सफाई न होने का आरोप लगाया, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने नियमित सफाई का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें