फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के संरक्षक को पुलिस ने उठाया, नाराज लोगों ने जताया विरोध तो छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के संरक्षक को पुलिस ने उठाया, नाराज लोगों ने जताया विरोध तो छोड़ा
विज्ञापन

सलेमपुर। भठवा धरमपुर वार्ड में निर्मित हो रहे शिव मंदिर के संरक्षक को मंगलवार रात कोतवाली पुलिस मंदिर कैंपस से उठा ले गई। इसकी जानकारी होने पर लोग कोतवाली पहुंच हंगामा करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बैकफुट पर आ गई और संरक्षक को देर रात छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के भठवा धरमपुर वार्ड में स्थित पुराना शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मंदिर का निर्माण लोगों के सहयोग से कराया जा रहा है। मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मंदिर पहुंचकर मंदिर के संरक्षक उमा यादव को धमकाते हुए कोतवाली उठा लाई। जब इसकी जानकारी हुई तो पूर्व सभासद श्रीराम यादव के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मंदिर के संरक्षक को रिहा करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि कोतवाली परिसर में तकरीबन डेढ़ घंटे तक अफरातफरी मची रही। हंगामा देख पुलिस ने संरक्षक को देर रात को छोड़ दिया। उधर, मंदिर के संरक्षक उमा यादव ने बताया कि वह मंदिर का निर्माण कराकर अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच कोतवाली के कुछ सिपाहियों ने मुझे बिना कुछ बताए थाने उठा लाए। मंदिर का निर्माण लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में एक अपराधी के बैठने की सूचना मिली थी। इस वजह से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लाया गया था। बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें