फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करेंट अफेयर्स ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया

Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों पाली में पंजीकृत 9984 अभ्यर्थियों में 8229 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1755 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा जिले शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें पिछली दो परीक्षाओं से तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा सहज लगी। वहीं पहली बार परीक्षा में बैठे कुछ युवाओं को पेपर थोड़ा कठिन लगा।
राजकीय इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों को कठिन बताया।
इन अभ्यर्थियों ने रिजनिंग के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगने की बात कही।
पूनम ने बताया कि करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़े हुए नहीं आए थे, इसलिए थोड़ी मुश्किल हुई। सतीश ने पेपर को मॉडरेट बताया। उन्होंने बताया कि सभी विषयों से पूछे गए प्रश्न ठीक थे। रिजनिंग के प्रश्न घुमावदार थे, इसलिए कठिनाई हुई। बाकी सब ठीक रहा। अभ्यर्थियों ने पेपर के आसान होने से मेरिट ऊंची जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें