फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे और बस स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

Wed, 10 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया बस स्टेशन पर परीक्षा के बाद घर जाने को जुटे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को जिले के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए, जिससे परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना रहा। वही अभ्यर्थियों के भीड़ के वजह से ट्रेन व बस से सफर करने वाले आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस परीक्षा देने के लिए गैर जनपद से करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी जिले में आये थे। 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के बाद उनके घर वापसी पर रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था करते हुए जिले से करीब 50 बसों का संचालन विभिन्न जनपदों के लिए कराया। भीड़ को देखते हुए दिल्ली रूट पर संचालित कुछ बसों को अस्थायी रूप से रोककर आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर और महराजगंज के लिए भेजा गया, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें