फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘72 घंटे में दें प्रतिकूल मौसम से फसल क्षति की सूचना’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘72 घंटे में दें प्रतिकूल मौसम से फसल क्षति की सूचना’
विज्ञापन

देवरिया। अगर आपने फसल बीमा कराया है, प्रतिकूल मौसम के कारण फसल क्षतिग्रस्त हुई है तो देर न करें 72 घंटे के भीतर टोल फ्री या बीमा कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल पर फोन कर इसकी सूचना दें। तभी आपको क्षतिपूर्ति का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि मौसम के प्रतिकूल होने के कारण जनपद में तमाम किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हो जाती है। सूचना देने में देर करने के चलते कई किसान क्षतिपूर्ति से वंचित हो जाते हैं। अगर किसान 72 घंटे के भीतर फसल क्षति होने की सूचना टोल फ्री नंबर 18008896868 या बीमा कंपनी से संबंधित कर्मियों के मोबाइल नंबर पर देते हैं तो परीक्षण में सहूलियत मिलेगी। बीमा संबंधित किसी भी समस्या के लिए नामित कर्मचारी दीपक सिंह जिला प्रबंधक बीमा कंपनी मोबाइल नंबर 9628552733, विक्रम सिंह मोबाइल नंबर 8115515442 देवरिया सदर, मुकेश सिंह 8354059077 भाटपाररानी, अजय प्रताप राव 7982397229 रुद्रपुर, सौरभ तिवारी 8090082009 बरहज एवं शिवम मिश्रा 9721358797 सलेमपुर को अपनी जानकारी दें सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी ro.lucknow@aicofindia.com पर भी बीमा से जुड़ी समस्या भेजी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें