फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के कई किसानों की फसल राख

विज्ञापन
महुआडीह के बरारी द्वितीय गांव में गेंहू की फसल में लगी आग। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दो गांवों के कई किसानों की फसल राख
विज्ञापन

बनकटा/तरकुलवा। बनकटिया दूबे गांव में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। छह किसानों की फसल राख हो गई। सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा गांव में भी शुक्रवार को आग से दो बीघा से अधिक खेत में गेहूं की फसल राख हो गई।
शुक्रवार की दोपहर में बनकटिया दूबे गांव में अज्ञात कारणों से हरिओम दूबे की फसल में पहले आग लगी और उनका छह कट्ठा खेत में गेहूं की फसल जल गई। जानकारी होने पर गांव वाले फायर ब्रिगेड को सूचित कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तेज हवा के चलते आग अन्य खेतों में भी फैल गई। लालबाबू दूबे का आठ, सीताराम यादव का चार, सुरेंद्र यादव का तीन, शैलेष यादव का तीन कट्ठा खेत में फसल जल गई। बाद में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बनकटिया दूबे गांव निवासी शैलेष यादव की बहन की शादी अगले माह तय है। उनका पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। तभी खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी फसल के जल जाने से किसान को शादी की तैयारियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घटना के बाद हल्का लेखपाल रामबाबू चौरसिया ने मौके पर पहुंच कर किसानों के नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में शुक्रवार को आग लगने से दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सुबह साढ़े 11 बजे मुंडेरा गांव के जगदीश राव के गेहूं के खेत में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैल गई। किसान खेत में पहुंच गए और आग बुझाने लगे। अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस बीच दो बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें