फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर विधायक की गाड़ी से युवक घायल

Sat, 27 May 2017 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लोगों द्वारा रोगी गई विधायक की गाड़ी।
विज्ञापन
भागलपुर। विधायक की गाड़ी की चपेट में एक युवक आ गया। दुर्घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। लार सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सलेमपुर विधायक काली प्रसाद का चालक गाड़ी लेकर भागलपुर की तरफ शनिवार की सुबह जा रहा था। वह कुंडौली गांव के पास पहुंचा था कि सड़क पार करते समय कुंडौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद को टक्कर लग गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर गांववालों ने धंधवार गांव के पास वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चली आई। घायल को लोगों ने लार सीएचसी पर पहुंचाया, हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि उनकी गाड़ी से दुर्घटना हुआ है। घायल का इलाज वह कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें