फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 14 Jan 2017 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अश्वनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। भागलपुर-पिंडी मार्ग पर शनिवार को दोपहर में हादसा हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी अश्वनी चौबे और बृजेश गुप्ता एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह खरदहा घनश्याम गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से भिड़त हो गई। सड़क हादसे में गंभीर रूप से दूसरे बाइक पर सवार अजना गांव निवासी रणविजय और तिवारीपुर गांव निवासी धनंजय तिवारी और अश्वनी व बृजेश घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अश्वनी की रास्ते में मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। लार इंस्पेक्टर डॉ. विनय प्रकाश राय ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें