फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी को लेकर जालसाजी

Sat, 26 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
नाैकरी देने के नाम पर म‌ह‌‌‌िला से जालसाजी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर एक जालसाज ने महिला से 1.65 लाख रुपये ले लिया। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने दी हुई रकम वापस मांगने लगी। जालसाज रकम लौटाने के बजाय उसे धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जालसाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बलिया, भीमपुरा थाना क्षेत्र के बलेसर गांव की रहने वाली मीना यादव की मुलाकात ढाई वर्ष पूर्व एक रिश्तेदार के जरिए लार थाना क्षेत्र के मजरियाव गांव निवासी एक शख्स से हुई। महिला का आरोप है कि उसने अपनी बातों में उसे उलझा लिया। शख्स ने महिला को एक कॉलेज में शिक्षक के पद पर नौकरी देने के लिए 1.65 लाख रुपये ऐंठ लिया। एक साल बीतने के बाद जब महिला नौकरी के बारे में जानकारी लेनी चाही तो जालसाज शख्स उसे भरमाने लगा। 
विज्ञापन

जालसाज के बारे में जब महिला ने जानकारी की तो उसे ठगी का अहसास हुआ। महिला दी हुई रकम वापस मांगने लगी। एक साल तक जालसाज महिला को दौड़ाता रहा। महिला ने जब दबाव बनाना शुरू किया तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।   पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत लार पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालसाज को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ विनोद यादव ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें