फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Sat, 11 Mar 2017 10:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे और गौरीबाजार के परसौनी के पास हुई। नगर पालिका रोड निवासी सुरेश वर्मा सिंचाई विभाग में कर्मचारी थे। शुक्रवार की रात वह साथी हरिद्वार चौहान के साथ कसया रोड पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


देर रात बाइक से दोनों लौट रहे थे। रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सुरेश वर्मा की मौत हो गई। हरिद्वार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गौरीबाजार थाना के परसौना गांव निवासी रामप्रताप चौहान साइकिल से कहीं गए थे। चौराहे के समीप देर रात बाइक की चपेट में आ गए।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान  मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर के जोगिया में स्कार्पियो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें