फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के ने बैग से दो लाख रुपये उड़ाए

Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
भाटपाररानी (ब्यूरो)। गुरुवार को दोपहर में एक युवक के बाइक के बैग में रखे दो लाख रुपये उचक्के ने उड़ा दिया। युवक बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। युवक द्वारा दी गई  तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खामपार के भीमपुरवा निवासी चंद्रिका कुशवाहा का बेटा कृष्ण कुमार भाटपाररानी - भिंगारी मार्ग पर स्थित अपने रिश्तेदार के एक टैक्टर एजेंसी पर रहता है। वह दोपहर को स्टेट बैंक से चेक के जरिए दो लाख रुपये निकाल कर बाइक के बैग में रखकर ले जा रहा था।

बेलपार रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो गेट बंद था। वह ब्लॉक को जाने वाले मोड पर लगे पीएनबी के एटीएम के पास खाली बेंच पर बैठ गया। गेट खुलने पर जब वह बाइक के पास आया तो देखा कि बैग खुला है और रुपये गायब है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने बताया कि युवक ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें