फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो में टक्कर, दो लोगों की मौत

Fri, 09 Sep 2016 10:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आदित्य की मौत की खबर मिलने के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। देवी दर्शन को महोबा जा रहे लोगों की चार पहिया बोलेरो आजमगढ़ में ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज आजमगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन



दुर्घटना की खबर मिलते ही घरवाले अस्पताल में पहुंच गए। बोलेरो में सवार तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। मझौलीराज से लोग गुरुवार शाम करीब सात बजे बोलेरो से महोबा देवी दर्शन को निकले।

रात करीब 11 बजे बोलेरो आजमगढ़ के सरायमीर कस्बे के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार मिश्र टोला निवासी डॉ. गोपाल शरण का इकलौता आठ वर्षीय बेटा संघर्ष उर्फ आदित्य और रमावती 55 पत्नी चंद्रशेखर की मौत हो गई।
विज्ञापन


आदित्य की बहन अनुभूति 12 और दादी देवमती देवी 70, वार्ड संख्या पांच निवासी शोभा 55 पत्नी रामअवध, रिकू देवी 30 पत्नी सुनील गुप्ता, सुभावती 52 पत्नी लक्खीचंद्र गुप्त और बोलेरो चालक घायल हो गए।


स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अनुभूति, शोभा, देवमती की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बोलेरो में सवार अंकिता, आदर्श और प्रियांशु को खरोच तक  नहीं आई। घरवालों को इसकी जानकारी रात करीब एक बजे हुई। रात को घरवाले आजमगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें