फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बगल में हुई सेंधमारी

Thu, 10 Nov 2016 10:38 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। अभी तक कई इलाकों में चोरी की घटनाएं होती थीं, अब थाने के बगल में सेंध कटने लगे हैं। महुआडीह, भटनी दादर, हेतिमपुर इलाके में पखवारे भर के अंदर 20 दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


कस्बे के मुन्ना जायसवाल की चौराहे के पास किराने की दुकान है। थाने से महज चंद कदम की दूरी पर चौकीदारों की ड्यूटी लगती है। बुधवार रात चोर किसी समय किराने की दुकान में सेंधमारी कर 35 हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। गुरुवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरा था। पीछे से रोशनी आ रही थी।

सेंधमारी की सूचना उसने थानेदार को दी। एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। थाने के समीप चोरी की घटना से कारोबारी परेशान हैं। खासतौर पर तब जब इलाके में एक पखवारे के अंदर विभिन्न जगहों पर करीब बीस से अधिक दुकानों में सेंधमारी हो चुकी है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ चोरी की घटना से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया और किसी पर कार्रवाई भी नहीं हुई। एसओ ने कहा कि मामले की जांच की गई है। तहरीर के आधार पर केेस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें