फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दी

Wed, 23 Mar 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर में कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक शख्स ने जान दे दी। कुछ देर बाद पहुंचे घर वालों ने उसकी लाश लेकर चले गए। मंडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस मंगलवार की रात करीब 8.45 बजे स्टेशन के दक्षिणी सिग्नल से आगे बढ़ी थी कि पिपरा नाजिर वार्ड के समीप एक 30 वर्षीय युवक ने  ट्रेन के आगे  कूदकर जान दे दी। ट्रेन गुजरने के बाद वहां पिपरा नाजिर वार्ड के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद आठ-दस की संख्या में लोग पहुंचे और क्षतविक्षत लाश को लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आत्महत्या करने वाले युवक के बारे में जानकारी करने की कोशिश किया। लेकिन लाश ले जाने वाले लोग कुछ बताने से इंकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने गुस्से मेें आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पिछले तीन दिनों के अंदर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दो लोग दुर्घटना के शिकार हुए है। तीसरे शख्स ने आत्महत्या की है। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें