फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के पुत्र समेत छह पर केस

Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उसरा बाजार के रहने वाले एक कारोबारी ने सपा के पूर्व एमएलसी के पुत्र सहित छह लोगों पर जानलेवा हमले और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उसरा बाजार के रहनेवाले कारोबारी हरेंद्र जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। बृहस्पतिवार की रात वह घर के सामने शिवमंदिर में बैठे हुए थे।

इस दौरान गांव के छह लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।हमलावर उसकी पिटाई करने लगे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से मारने का प्रयास किया।वह किसी तरह से जान बचाकर भागे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने गांव के रहने वाले सपा नेता पूर्व एमएलसी रामनगीना यादव के बेटे अजय प्रताप यादव, प्रमोद यादव, बीडीसी सुरेंद्र यादव, अभिमन्यु, अलगटपुर परसा जंगल के नंदलाल यादव, बढ्या बुजुर्ग के राजू मणि के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया।

दो गुटों में रंजिश को लेकर पहले दो हत्याएं हो चुकी हैं। इस संबंध में कोतवाल रामअवतार यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें