फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरी से व्यापारी नाराज

Sat, 13 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। मेन रोड स्थित किराने की दुकान में ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी और सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही व्यापारी भड़क गए। भारत-नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। हाइवे पर दोनों तरफ आवागमन बाधित रहा। सोनौली मेन रोड पर चोखनी जनरल स्टोर नाम से उपेंद्र की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में किसी समय घुसे चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार नकद, तीन मोबाइल और अन्य सामान उठा ले गए।

उपेंद्र बृहस्पतिवार सुबह जब पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान में रखी नकदी गायब थी। सामान बिखरा हुआ था।  जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल व्यापार मंडल और सोनौली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार  मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार के नेतृत्व में व्यापारी मेन रोड पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन


11.30 बजे से जाम लगाए बैठे व्यापारियों का कहना था कि नए कोतवाल के आने के बाद चोरी की कई घटनाएं हो चुकीं। यह सब पुलिस द्वारा रात में गश्त नहीं करने का नतीजा है। सिर्फ वसूली में पुलिस लगी रहती है। व्यापारियों के जाम से दोनों ओर आवगमन बाधित हो गया। एक घंटे बाद सीओ पहुंचे और 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खत्म किया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा गोपी नाथ सोनी ने बताया की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन लोगों की पहचान की जा रही है। चोर जल्द पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस गश्त और तेज की जाएगी। आश्वासन के बाद व्यापारी मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें