पिटाई के बाद बवाल करते लोगों समझाती पुलिस
पकड़ी भलुअनी मार्ग के चकरवा मोंड़ पर दो बाइक में आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को बाइक सवार दो युवकों ने उल्टे पीटना शुरू कर दिया । यह देख पकड़ी चौराहे के दुकानदार और हिंदु युवा वाहिनी के कुछ सदस्यों ने घायल को पीट रहे दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। घायल युवक पकड़ी चौराहे का रहने वाला है। पिटाई से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना को साम्प्रदायिक होता देख पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे की है। पकड़ी बाजार का रहने वाला युवक अजय कुमार जायसवाल बाइक से जा रहा था। चकरवा मोड़ के पास उधर से आ रहे बाइक सवार भलुअनी थाने के जरार गांव निवासी युवक पिंटू प्रसाद और शमसुद्दीन से टक्कर हो गई। अजय बाइक से गिर कर घायल हो गया। उसके गिरने के बाद बाईक से उतर कर पिंटू और शमसुद्दीन ने पीटना शुरू कर दिया। घायल अजय की पिटाई होती देख चौराहे के लोग आग बबूला हो गए। उन लोगों ने घायल को पीट रहे दोनों युवकों को दौड़ाकर पिटाई की। इसी दौरान हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी उन युवकों को घेर लिया। दोनों युवकों पर लोग टूट पड़े।
विवाद सांप्रदायिक होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लेकर भीड़ को तितर बितर किया। हिंदु युवा वाहिनी नेता नवीन यादव ने पुलिस के देर से पहुंचने पर कड़ा प्रतिरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के देर से आने के कारण मामला काफी बिगड़ गया। बाइक से घायल युवक की पिटाई से उसकी स्थिति और गंभीर हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।