देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह मुंहबोले बाबा ने छह वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे इसकी जानकारी घरवालों को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
गांव का रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार की सुबह पड़ोस के रहने वाले छह वर्षीय बच्चे को बुलाया और एक स्थान पर ले जाकर कुकर्म किया। अधेड़ के चंगुल से छूटने के बाद बच्चा अपने घर पहुंचा और परिवारवालों को पूरी बात बताई। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
आरोपी के इस कुकृत्य की सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। सभी उस उसे लताड़ लगा रहे थे। तरकुलवा पुलिस का कहना है कि आरोपी को कुकृत्य करने की सूचना पर हिरासत में ले लिया गया है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।