सुमेरपुर में महिलाओं को समझाते यूपी 100 के सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
शराब की दुकानें हाईवे से हटाकर बस्ती के अंदर खोले जाने का पहले ही दिन खूब विरोध हुआ। दूध डेरी मार्ग पर खुली देशी शराब के ठेके पर सुबह से ही हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने ठेके में पहुंचकर बोर्ड को तोड़ दिया। इसी तरह बांकी रोड में खुल रही दुकान का भी विरोध किया गया। नेशनल हाईवे में
कस्बे के पेट्रोल पंप से फैक्ट्री एरिया तक एक दर्जन देशी, विदेशी व बियर की दुकानें थी। इन दुकानों को हाइवे से हटाकर बस्ती के आसपास शिफ्ट किया जा रहा है। कस्बे के दूध डेयरी के पास खोले गए ठेके का सुबह से विरोध शुरू हो गया। सैकड़ाें महिलाएं ठेके जा धमकीं और यहां लगे बोर्ड को तोड़ दिया।
हंगामे की सूचना पर ठेकेदार ने यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। इस मौके पर रजोला देवी, नीलम सिंह, मीरा, रामदेवी, भारती, जुबैदा, गोल्ड़ी, संगीता आदि मौजूद रही। इसी तरह बांकी रोड में
खोले जा रहे ठेके का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण महिलाएं रमा, सावित्री, निर्मला, आरती आदि ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर उक्त स्थान पर ठेका न खोले जाने की मांग की है।