फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर बुजुर्ग की मिली लाश

Mon, 24 Oct 2016 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
विज्ञापन
सलेमपुर (ब्यूरो)। रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग की लाश अल सुबह लोगों ने देखी। इसकी खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घर वालों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बुजुर्ग की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। 
विज्ञापन


  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाश भटनी-वाराणसी रेलखंड पर पिवकोल स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को मिली। घर वालों की बातों पर गौर करें तो बुजुर्ग रात से ही घर से गायब था।

किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोग बुजुर्ग की लाश देखने के बाद मौत को संदिग्ध मान रहे थे। बुजुर्ग के कोई संतान नहीं थी। भाइयों के साथ रहता था। प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें