फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने एक लुटेरा दबोचा, एक फरार

Wed, 28 Sep 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकोें से बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिय। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश मंे घंटों कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिला। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में दो ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सलेमपुर कायस्थ निवासी दो युवक बुधवार दोपहर बाइक से दनकौर से लौट रहे थे। सिकंदराबाद-जेवर मार्ग पर मेहताबनगर में भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बाइक सवारों से बाइक लूट ली। इसी बीच बाइक सवारों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर खेतों में भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से मेहताब नगर निवासी नेन सिंह, रोहित घायल हो गए। बदमाशों ा की फॉयरिंग से सिकंदराबाद-जेवर हाईवे पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


चालकों ने अपने वाहनों को रोक दिया। इस बीच ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक लुटेरे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दूसरे लुटेरे को पकड़ने के लिए खेतों में कई घंटे कांबिंग की।  

पकड़ा गया लुटेरा थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव चीती निवासी बताया जा रहा है। उधर लूट का शिकार हुए युवक अपनी बाइक लेकर चले गए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि बाइक लूटने की कोशिश कर रहे एक लुटेरे को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें