फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच घायल

Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
टेंपो पलटने से बच्ची की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के थानाक्षेत्र के मझरतिया के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गई। इससे इसमें सवार आठ वर्ष की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कुशीनगर, पटहेरवा के बैजूटोला की रेनू का रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक गांव में मायका है। वह अपनी आठ वर्ष की बेटी पूजा के साथ यहां आई थी। शनिवार को मां-बेटी मायके के पिंटू उर्फ पंकज (23), मिथलेश देवी (45),  निशा (22) के साथ टेंपो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। थानाक्षेत्र के मझरतिया के पास आगे से आ रहे एक वाहन ने टेपों में टक्कर मार दी।

इससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। इसके नीचे दबने से पूजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने टेंपो हटाकर लोगों को निकाला। पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है। एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गई। दबकर बच्ची की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें